Econolyst logo - navigate to home page
 
 


Econolyst Ltd
Architectural model image - courtesy of 3TRPD

इकॉनॉलिस्‍ट लिमिटिड एक यू.के. आधारित सलाहकार प्रतिष्‍ठान है जो, अन्‍यथा रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग के तौर पर प्रसिद्ध, एडिटिव लेयर मैन्‍युफैक्‍चरिंग तकनीकों में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के ग्राहकों को शोध, परियोजना प्रबंधन एवं प्रशिक्षण प्रदान करती है।

रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग (आर.एम.) आज विश्‍वव्‍यापी उद्योग को उपलब्‍ध उभरती हुई अत्‍यन्‍त आधुनिक तकनीकों में से एक है। आर.एम. में पुर्ज़ों की सीधे विभिन्‍न पॉलिमर, धातु, सेरेमिक और जैवीय पदार्थों में 'छपाई करने' या 'विकसित करने' हेतु 3 डी कम्‍प्‍यूटर ऐडिड डिज़ाइन (सीएडी) का प्रयोग किया जाता है।

चूँकि आर.एम. कई पारंपरिक उत्‍पादन तकनीकों, जैसे, को मशीनिंग, इंजेक्‍शन मोल्डिंग, कास्टिंग और टूल निर्माण, का स्‍थान लेती है, एक उभरती हुई तकनीक के रूप में इसके आर्थिक लाभ उद्योग के सामने स्‍पष्‍ट हैं। हालांकि, स्‍वदेशी उत्‍पादन में एक पतन को बढ़ाने की क्षमता वाली एक बाध‍क तकनीक के रूप में, आर.एम. पारंपरिक रूप से औद्योगीकृत क्षेत्रों में उत्‍पादन में रोज़गार और आर्थिक स्थिरता के लिए भी एक खतरा है।

इस कारणवश इकॉनॉलिस्‍ट आर.एम. लागू करने पर विचार करने वाले निजी क्षेत्र के प्रतिष्‍ठानों, और आर्थिक विकास, पुनरुत्‍थान, विशेषता प्रोत्‍साहन और निवेश के लिए ज़िम्‍मेदार ‍सार्वजनिक क्षेत्र दोनों के साथ काम करती है।

इकॉनॉलिस्‍ट विद्यार्थियों एवं प्रतिष्‍ठानों दोनों के लिए शिक्षा हेतु रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग के कार्यक्रम विकसित करने पर विचार करने वाले कॉलेजों, विश्‍वविद्यालयों और तकनीकी शोध संस्‍थाओं के साथ भी मिलकर काम करती है।

रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग तकनीक का मूल्‍यांकन

हमारी व्‍यापक संयोज्‍य उत्‍पादन प्रक्रिया और पदार्थों के ज्ञान के प्रयोग द्वारा, इकॉनॉलिस्‍ट, चिकित्‍सा उपकरण उत्‍पादन से लेकर ऐरोस्‍पेस अनुप्रयोगों, शिक्षा एवं शोध क्रिया का समर्थन करने पर विचार करने वाले कॉलेजों और विश्‍वविद्यालयों तक, सभी क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए उपयुक्‍त संयोज्‍य उत्‍पादन तकनीक के मूल्‍यांकन करने हेतु सक्षम हैं।

आर.एम. मास्‍टर क्‍लास

प्रतिष्‍ठानों के लिए आर.एम.-मास्‍टर क्‍लास व्‍यापार प्रबंधकों एवं इंजिनियरों पर केन्द्रित 2
-दिन का एक सुगम प्रशिक्षण कार्यक्रम है। आरटीसी के लिए आर.एम.-मास्‍टर क्‍लास व्‍यापार सहायता संस्‍थाओं एवं क्षेत्रीय तकनीक केन्‍द्रों पर केन्द्रित एक रूपांतरित कार्यक्रम है।

आर.एम.-मास्‍टर क्‍लास में प्रतिनिधियों को वर्तमान और उभरती हुई तकनीकों एवं वास्‍तविक आर.एम. अध्‍ययनों से परिचित कराने से पहले उन्‍हें आर.एम. के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया जाता है। फिर आर.एम.-मास्‍टर क्‍लास में आर.एम. के व्‍यापारिक प्रभावों एवं आपूर्ति कड़ियों के मुद्दों पर विचार करने से पहले, आर.एम. के अभिकल्‍पना लाभों और तकनीक के भौतिक महत्‍वों पर ध्‍यान दिया जाता है। फिर आर.एम.-मास्‍टर क्‍लास में प्रतिनिधियों के ज्ञान और जानकारी की 'परीक्षा' लेने हेतु कार्यशाला सत्रों एवं अध्‍ययनों की एक श्रृंख्‍ला का प्रयोग किया जाता है।

अंतराष्‍ट्रीय रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग कॉन्‍फ्रेंस

इकॉनॉलिस्‍ट को विश्‍व के प्रमुख रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग शोध समूह लूबोरो युनिवर्सिटी के साथ अंतराष्‍ट्रीय रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग कॉन्‍फ्रेंस के सह-प्रबंधन एवं प्रायोजन हेतु कहे जाने पर प्रसन्‍नता हुई। अंतराष्‍ट्रीयआर.एम. कॉन्‍फ्रेंस अब सीधे खंड उत्‍पादन हेतु संयोज्‍य उत्‍पादन तकनीक के क्षेत्र में प्रमुख अंतराष्‍ट्रीय कॉन्‍फ्रेंस बन गई है। कॉन्‍फ्रेंस प्रत्‍येक वर्ष जुलाई में आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी हेतु कृप्‍या कॉन्‍फ्रेंस की वेबसाइट www.rm-conference.com देखें

हमें संपर्क करें
Dr Phil Reeves
  • एडिटिव मैन्‍युफैक्‍चरिंग की नीतियों एवं आर.एम.-मास्‍टर क्‍लास के विषय में अधिक जानकारी हेतु, कृप्‍या संपर्क करें:

    डा. फिल रीव्‍स

    ईमेल -
    phil.reeves@econolyst.co.uk
    टेलीफोन -
    0044 (0)1629 824447


Donna Cope
  • अंतराष्‍ट्रीय रैपिड मैन्‍युफैक्‍चरिंग कॉन्‍फ्रेंस के विषय में अधिक जानकारी हेतु, कृप्‍या संपर्क करें:

    श्रीमति डौना कोप

    ईमेल -
    donna@rm-conference.com
    टेलीफोन -
    0044 (0) 7817 135902



 
 News